Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 1:00 pm IST

अपराध

उत्तरकाशी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला सलाखों के पीछे


उत्तरकाशी : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामले को रैगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था।बीते पांच सितंबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया था कि बीते चार सितंबर को घर के पास बकरी चुगाते समय क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। नाबालिग ने बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात भी कही। मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बाद में मामला रैगुलर पुलिस को सौंपा गया।सीओ अनुज कुमार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी लगाई गई है।आरोपी व्यक्ति शादीशुदा बताया जा रहा है।