Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Jun 2022 4:00 am IST


पुलिसकर्मी ने किया दिव्यांग शख्स की कुछ इस तरह से मदद, वीडियो देख आप भी कह उठेंगे मानवता अभी जिंदा है!


आए दिन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं। इस दौरान एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा एक दिव्यांग शख्स को व्हीलचेयर देता हुआ नजर आ रहा है।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक दिव्यांग शख्स स्टैंड की मदद से सड़क पर जा रहा होता है। तभी एक पुलिसकर्मी उस शख्स को व्हीलचेयर देता है। इस दौरान वो शख्स बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। पुलिसकर्मी द्वारा किया गया यह नेक काम लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। फिलहाल आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है मानवता जिंदा है।