Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 12:56 pm IST


नौघर कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप


गरुड़ फल्याटी कपकोटी मोटर मार्ग पर स्थित नौघर कस्बे में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में पेयजल निगम के प्रति आक्रोश है। कस्बे के लोग हैंड पंप और नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है।

कस्बे के लोगों का कहना है कि पेयजल निगम से कई बार आपूर्ति करने के संबंध में कह दिया है। पेयजल निगम ने आज तक पेयजल की आपूर्ति नहीं की है। जगदीश पांडे, नंदन सिंह अल्मिया, शंकर सिंह, मोहन सिंह भंडारी ने शीघ्र आपूर्ति न करने की दशा में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।