Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 5:01 pm IST


बनबसा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार


बनबसा पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी न्यायालय में भी तारीखों में पेश नहीं हो रहा था। एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पुलिस ने वारंटी विनोद राम पुत्र हयात राम को पचपकरिया बनबसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसआई दीवान सिंह जलाल, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और त्रिभुवन सिंह रहे।