Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 9:30 am IST


उत्तराखंड में जल्द होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद; जोड़ेंगे हाथ से हाथ, राहुल गांधी भी आएंगे साथ


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे पर जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भी भू घंसाव से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड से संबंध रखने वाले कई दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं से जोशीमठ सहित अन्य जगह हो रहे भू धंसाव पर बात की। माहरा ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस ने जोशीमठ का निमंत्रण दिया है, राहुल इसके साथ ही कर्णप्रयाग, गोपेश्वर सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर भी जाएंगे।

कांग्रेस गणतंत्र दिवस के मौके पर दो माह तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में गुरुवार को इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

बुधवार को कांग्रेस भवन में अभियान की रूप रेखा रखते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मोहन प्रकाश ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान मुख्य रूप से सामाजिक परिवर्तन का अभियान था, जबकि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सत्ता परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल, स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों पर हमला कर रहा है। इसी क्रम में दो माह तक चलने वाला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के घर - घर पर दस्तक देंगे। म् इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री नवप्रभात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत के साथ ही मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया विभाग से पीके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।