Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Oct 2021 12:25 pm IST

राजनीति

कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाएं भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाली: टम्टा


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट पहली बार सोमेश्वर पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बार यहां पहुंची उमा का मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हुई जनसभा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछले साढ़े चार साल में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुए। कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत महिला बेस अस्पताल, महिला पॉलिटेक्निक, स्टेडियम निर्माण, विकासखंड की सड़क सहित अन्य स्वीकृत योजनाओं को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा ने आंखें मूंदी हैं।