अल्मोड़ा-अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल के इनविस केंद्र और उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के सहयोग से वेबिनार हुआ। इसका विषय था भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण अनुसंधान और समस्या समाधान के लिए एक भविष्यवादी दृष्टिकोण। इसमें जैव विविधता के संरक्षण का आह्वान किया गया।