Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 May 2023 8:30 pm IST

मनोरंजन

कृति शेट्टी ने वेडिंग लहंगे में शेयर की तस्वीर, ट्रेडिशनल लुक पर फ़िदा हो गए यूजर्स


 तेलुगू सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री कृति शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कस्टडी' की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म को लेकर लोगों का मिला जुला रिएक्शन आ रहा है। इस फिल्म में कृति नागा चैतन्य की लव इंट्रेस्ट बनी हैं लेकिन वे दर्शकों को ज्यादा रिझा नहीं पा रही हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर अपनी नई- नई फोटोज शेयर का फैंस का खूब अटेंशन ले रही हैं


बता दें कि एक तरफ जहां भारतीय सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियां 'कान फिल्म फेस्टिवल' की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं।


वहीं कीर्ति शेट्टी अपनी मॉडलिंग से सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। 


कृति अक्सर ही अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीर इंस्ट्राग्राम पर शेयर कर रही हैं जो इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए हैं।


अभिनेत्री ने हाल ही में वेडिंग लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखते ही बन रहा है। बता  दें कि कीर्ति शेट्टी अभी महज 20 साल की हैं लेकिन इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली है।