Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 8:59 am IST


ऋषिकेश: उफनाई चंद्रभागा नदी ने बदला रुख, चंद्रेश्वर नगर की तरफ बढ़ा पानी


ऋषिकेश। दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू त्रिवेणी कालोनी और चंद्रेश्वर के लोगों डर का माहौल बन गया है। दरअसल, अब चंद्रभागा नदी इन दोनों कालोनियों की ओर अपना रुख मोड़ा है। इससे पहले बीते रोज चंद्रभागा का रुख मायाकुंड की ओर था। इसपर जिलाधिकारी डा राजेश कुमार ने क्षेत्र में नदी तट पर रह रहे 90 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। खतरे के बावजूद लोग यहीं जमे हुए हैं।