Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Dec 2022 3:26 pm IST

नेशनल

मैंडूस चक्रवात ने मचाई तबाही, तमिलनाडु में 4 की मौत, चेन्नई में कई जगह बाढ़ के आसार


चक्रवाती तूफान मैंडूस देर रात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकरा गया। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में देर रात से मध्यम से भारी बारिश जारी है। 

वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। तमिलनाडु में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 

इधर, आंध्र प्रदेश के केवीबी पुरम मंडल के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कोवनूर, थिम्मासमुद्रम, राजुला कंडिगा में भारी बारिश के कारण नदियां उफनाने लगी हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो वहीं यातायात भी बाधित हुआ है।