Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 7:53 am IST

नेशनल

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए गले में डाला फांसी का फंदा, लाइव हो गई मौत


पटना से सटे बाढ़ में एक प्रेमी को अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना काफी भर पड़ गया। गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया जो उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। दरअसल, खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में गया और प्रेमिका को मनाने की कोशिश करने लगा। काफी मिन्नतों के बाद भी जब वो नहीं मानी तो उसने खुदखुशी करने की धमकी दी।  वीडियो कॉल के दौरान उसने फांसी का फंदा अपनी गर्दन में डाल लिया। उसे उम्मीद थी कि प्रेमिका ऐसा करने से मान जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक प्रेमी के हाथ से मोबाइल छूट गया। उसे पकड़ने के लिए वह टेबल से कूद गया। कूदते ही फांसी का फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना के रूपस की है।