Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 May 2022 10:42 am IST

अपराध

पिस्टल के दम पर दिया था अपराध को अंजाम, पुलिस ने भेजा जेल


देहरादून: टर्नर रोड पर घर में घुसकर फायर कर महिला के गहने लूटकर फरार हुए आरोपी को रविवार को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने 27 अप्रैल को मोहब्बेवाला में रिटायर इंस्पेक्टर घर से लाइसेंसी पिस्टल और अन्य सामान चोरी किया था। पिस्टल के दम पर उसने शनिवार को महिला के घर में लूट की थी।लूट क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड पर लेन सी-19 स्थित मंगलेश शर्मा के मकान में हुई। इन दिनों उनका बेटा बेंगलुरु गया हुआ है। वह घर में अकेली थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक लड़का घर में आया। उसने कहा कि उनके घर इंटरनेट ठीक से नहीं चल रहा है। इसकी शिकायत आई है। महिला ने वापस लौटा दिया। आरोपी कुछ मिनट बाद फिर से आया और कंपनी से शिकायत आने की बात कहकर अंदर घुस गया। घर में पिस्टल निकाला और महिला पर तान दिया। इसके बाद गहने उतराने को कहा। महिला ने विरोध किया आरोपी ने डराने के लिए जमीन में फायर झोंक दिया।उन्होंने गले में पहनी सोने की चेन, कंगन और कुंडल उतार दिए।आरोपी को पुलिस ने आईएसबीटी परिसर से दबोच लिया था।  क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेटी की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।