Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Apr 2023 8:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तानी मंत्री का दावा- अगले महीने रूस से आएगा सस्ता तेल, गरीब और अमीर के लिए होंगे अलग-अलग दाम...


पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्यमंत्री मुसादिक मलिक ने दावा किया है कि, अगले महीने रूस से सस्ते तेल की खेप देश पहुंच जाएगी।

मंत्री मुसादिक मलिक का कहना है कि, इस्लामाबाद ने मॉस्को के साथ समझौता किया है। तेल की पहली खेप अगले महीने कार्गो से पाकिस्तान पहुंच जाएगी। मलिक ने जनता को आश्वत किया है कि, सरकार लोगों को सस्ता तेल उपलब्ध कराएगी। गरीब और अमीर वर्ग के लिए अलग-अलग दाम तय किए जाएंगे। 

पाकिस्तान राजकोषीय परेशानी से जूझ रहा है, इसलिए हम तलाश में थे कि, कैसे हम सस्ते दामों में तेल आयात कर सकें। सरकार ने इस ओर काम किया और अब उम्मीद है कि, अमीर और गरीब वर्ग के लिए अलग-अलग बिलिंग की जाएगी। टैरिफ की घोषणा के बाद से समाज के गरीब वर्ग को राहत मिलेगी।

बता दें, पाकिस्तानी पेट्रोलियम डिवीजन काफी समय से रूस से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहा था, जो अमेरिका से 10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल कम है।