Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 1:00 pm IST

नेशनल

पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 17,135 नए मामले, अब तक 5 लाख से ज्यादा गंवा चुके हैं जान...


देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। जिसने स्वास्थ्य मंत्रालय को थोड़ी राहत तो जरुर दी है। 

भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 17,135 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामले  4,40,67,144 हो गए हैं। जबकि सक्रिय मामले 1,37,057 रह गए हैं। जबकि कुल 4,34,03,610 मरीजों की रिकवरी हुई है। 

अब तक कोरोना से कुल 5,26,477 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन 2,04,84,30,732 ही रह गया है।