Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Jun 2022 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन जंग जारीः यूक्रेनी रक्षा मंत्री बोले- हर रोज हमारे 100 सौनिक मारे जा रहे


रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। आज दोनों देशों के बीच जंग को 106 दिन हो चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। यहीं नहीं रूस ने यूक्रेन को पूरी तरह  से तबाह भी कर दिया है।

इस बीच यूक्रेनी रक्षामंत्री ने बताया कि, दोनों देशों के बीच युद्ध में हर दिन हमारे 100 सैनिक मारे जा रहे हैं। इसके अलावा रूस द्वारा मारियुपोल की कई बड़ी इमारतों को नष्ट कर दिया गया है।

इस सभी इमारतों से हर रोज 50 से 100 शव निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि रूस ने सबसे पहले यूक्रेन पर 24 फरवरी को मिसाइलों से हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है।