Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Nov 2021 3:50 pm IST

जन-समस्या

छात्र नेताओं का प्रर्दशन करने का अनोखा तरीका


चम्पावत: देवीधुरा में एक माह से रसोई गैस आपूर्ति नहीं हो सकी है। गुस्साए छात्र नेताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस में लकड़ी जला कर चाय बनाई। छात्रों ने शीघ्र रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को देवीधुरा में छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि देवीधुरा में बीते एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है। कहा कि एक ओर सरकार उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क दे रही है। दूसरी ओर महीनों तक रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे क्षेत्रीय जनता को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यहां के लोग लकड़ी में खाना बनाने को विवश हैं। छात्र नेताओं ने एक सप्ताह में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने पर गैस गोदाम में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।