Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

कॉर्सेट टॉप-पैंट्स में दिखा कियारा का ग्लैमरस अंदाज, स्मोकी आई मेकअप पर फ़िदा हुए फैंस


 बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी कियारा अडवाणी ने बहुत काम समय में सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया है। फिल्म कबीर सिंह के बाद उन्हें एक अलग ही पॉपुलैरिटी मिली है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई उनकी फिल्म 'शेरशाह' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। बता दें कि कियारा इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिलेशनशिप  में हैं। वे एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की स्टनिंग फोटोज फैन्स  को अपना दीवाना बना देती हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।  लेटेस्ट फोटोज में उन्होंने वर्साचे की सिल्वर कॉर्सेट टॉप और ब्लैक फॉक्स लेदर पैंट पहनी हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग हील्स के साथ  हाथों में मिनी पर्स भी कैरी किया था। स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस कियारा के इस लुक के दीवाने हो गए हैं और कमेंट्स कर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।