Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Sep 2023 5:18 pm IST


24 अक्तूबर से शुरु होगा लड़ीधूरा महोत्सव, तैयारियां जारी


चंपावत :  विकास खंड बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। 24 अक्टूबर से पांच दिवसीय महोत्सव मनाने का निर्णय लिया।बाराकोट के रामलीला मैदान में लड़ीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बताया कि इस बार महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव में सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ मुख्य रुप से रस्सा-कस्सी, जिला स्तरीय शरीर शोष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा। संचालन रितेश वर्मा ने किया। बैठक में जगदीश सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, नीलकमल वर्मा, दयाल सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रदीप वर्मा, मदन मोहन जोशी, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, संजय अधिकारी आदि रहे।