Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Sep 2022 2:45 pm IST


हिमालय दिवस पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन


पौड़ी : ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालय संस्था की ओर से हिमालय दिवस पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय मोक्षदायिनी पवित्र नदियों का अविरल स्रोत है। सनानत धर्म ग्रंथों में हिमालय को पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा भारत की सुरक्षा की दृष्टि से हिमालय शांति, सुरक्षा व समरसता का भी प्रतीक है। विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय विश्व की प्राकृतिक धरोहर है, इस संवेदशील मुद्दे को लेकर छात्रों व युवाओं को जागरुक बनाना जरुरी है। शुक्रवार को हिमालय दिवस पर ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालय संस्था द्वारा आयोजित वेबिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमालय के संरक्षण को लेकर गंभीर है। हिमालय क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष व संस्था की अध्यक्ष प्रो. अनीता रुडोला ने कहा कि भारत ही नहीं विश्व में हिमालय मोक्षदायिनी पवित्र अविरल नदियों का स्रोत है। जो संपूर्ण जैव विविधता को संतुलित बनाता है।