DevBhoomi Insider Desk • Wed, 29 Dec 2021 7:00 am IST
भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने के लिए छोटे दल बना रहे कुछ इस तरह की रणनीति
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और भाजपा जैसे बड़े राष्ट्रीय दलों के साथ ही छोटे दल भी तैयारियों में जुट गए हैं। छोटे दल दोनों राष्ट्रीय दलों को टक्कर देने के लिए गठबंधन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में उक्रांद और सपा ने समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत भी शुरू कर दी है। प्रदेश की मौजूदा सरकार का अगले वर्ष मार्च में कार्यकाल पूरा होना है। इससे पहले प्रदेश में चुनाव होने हैं। चुनाव नजदीक देख सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। इसके लिए सभी दलों विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। भाजपा व कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर प्रचार व संपर्क अभियान चलाया हुआ है। वहीं, शेष छोटे दल भी पीछे नहीं हैं। वे भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।