बागेश्वर (सोमेश्वर)। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चनौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ ग्राम सभा तीताकोट के पंचायत भवन में किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक सुंदर सिंह राना तथा महिला उप निरीक्षक सोनू बाफिला ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। महिला उप निरीक्षक सोनू बाफिला ने स्वयंसेवियों व ग्रामीणों को नशामुक्ति, महिला हिंसा, विभिन्न कानूनों व साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। तथा स्वयंसेवियों को एनएसएस के कार्यों, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी ललित सिंह भाकुनी, दिनेश चन्द्र जोशी, संतोष जोशी, मनीष पांडे, गोविंद सिंह बोरा, दीवान राम, स्वयंसेवी कुनाल सिंह भाकुनी, हेमंत बोरा, मोनिका जोशी, विनीता बोरा, मानसी भाकुनी, अनामिका बोरा, ममता भाकुनी, रश्मि बोरा, नंदिनी दोसाद, निशा बोरा, सूरज भाकुनी, मनीष सिंह राना, रोहित बोरा आदि मौजूद रहे।