Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 12:00 pm IST


सीआरपी वंदना आर्य ने महिलाओं को किया जागरूक


ग्राम पंचायत धौलरा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए महिलाओं को सामूहिक शपथ दिलाई गई।  गोष्ठी में महिला स्वयं सहायता समूह और महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए ताकुला विकास खंड की सीनियर सीआरपी वंदना आर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सहित महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार ने कई योजनाओं को संचालित किया है। उन्होंने महिला संगठन की सदस्यों को नाबालिग बेटियों का विवाह नहीं करने, परिवार नियोजन अपनाने, महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने आदि की शपथ दिलाई। महिला तस्करी, अपहरण, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया गया।