रुद्रप्रयाग : विकासखंड मुख्यालय के वन चेतना पार्क में हरेला पखवाड़े के तहत क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, वन विभाग और महिला मंगल दल एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। इस मौके पर क्षेत्र में सामाजिक संगठनों,संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, उपजिलाधिकारी परमानन्द राम, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी, रेंजर राजेश लोहनी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महावीर पंवार, प्रधान शीला भण्डारी, प्रधान लखपति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी, विनोद ममगाईं, उद्यान अधिकारी विक्रम राणा, कुलदीप सिंह, मुकेश भट्ट, भगवती भट्ट, ममंद अध्यक्ष मकानी देवी, कंचन भण्डारी, कुलदीप बर्त्वाल ने किया है।