Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 2:31 pm IST

खेल

टीम इंडिया में धोनी की धाकड़ एंट्री


महेंद्र सिंह धोनी दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर भारतीय टीम  से जुड़ गए हैं। वे इस बार टी20 वर्ल्ड कप  में विराट ब्रिगेड के साथ बतौर मेंटोर काम करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एमएस धोनी की भारतीय टीम के साथ तस्वीर शेयर की है। बोर्ड ने एमएस धोनी  के स्वागत में एक ट्वीट किया है और उन्हें किंग करार दिया है। एक साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी भारत को बतौर कप्तान दो बार विश्व कप जिता चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी को भारत ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। बीसीसीआई ने उनकी इसी काबिलियत और अनुभव का लाभ लेने के लिए भारतीय टीम से बतौर मेंटोर जोड़ लिया है। धोनी ने दो दिन पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब दिलाया है। महेंद्र सिंह धोनी रविवार को भारतीय टीम के कोच और खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नजर आए।बीसीसीआई ने इसी मौके की तस्वीरें ट्वीट की हैं। बोर्ड ने इस पोस्ट में लिखा, ‘किंग का गर्मजोशी के साथ स्वागत है। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में नए रोल के साथ लौट आए हैं।