आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के अचुतापुरम के ब्रैंडिक्स इलाके में स्थित एक कंपनी के संयंत्र से अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। जिससे 121 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, बीमार लोगों में संयंत्र में काम करने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है। वहीं अनाकापल्ले पुलिस का कहना है कि, आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के आने और स्थिति का आंकलन किया जा सकता है। जांच के बाद ही गैस रिसाव और उससे बनने वाले हालात की पूरी जानकारी होगी। फिलहाल संयंत्र परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, बीमार लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर मरीजों को घबराहट, सांस लेने में तकलीफ व उल्टी की शिकायत थी।
बताते चलें कि, दो महीने में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली थी। कंपनी को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले जून में राज्य के विशाखापत्तनम जिले के अचुतापुरम इलाके में एक लैब में गैस रिसाव के बाद लगभग 178 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं थीं।