Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 1:38 pm IST


24 मार्च को उत्तराखंड में खेल पुरस्कारों का आयोजन, सीएम धामी देंगे खेल रत्न पुरस्कार


24 मार्च को उत्तराखंड के तमाम अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खेल रत्न पुरस्कार देवभूमि उत्तराखंड, द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करेंगे.आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे.