Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Jun 2023 10:00 am IST


BJP ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बनाया धासूं प्लान, कांग्रेस को ऐसे देंगे मात


BJP ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बनाया धासूं प्लान, कांग्रेस को ऐसे देंगे मात
देश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशियों को मात देने के लिए बीजेपी की ओर से धासूं प्लान बनाया गया है। उत्तराखंड में पांचों लोकसाा सीटों पर विजयी होने के बाद भाजपा जमीनी स्तर से कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर घर पर दस्तक देगी।

पार्टी के कार्यकर्ता घर- घर जाकर परिवार के मुखिया से मिलेंगे और प्रधानीमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश का पीएम बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की अपील की जाएगी।उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में 75 विशिष्ठ लोगों की सूची तैयार की जाएगी जिनसे मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मुलाकात करेंगे। इस सूची में हर क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख लोगों को शामिल किया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि जल्द ही पांचों लोकसभा सीटों में होने वाली बड़ी जनसभाओं की तिथि को अंतिम रूप दिया जाएगा।