Read in App


• Sat, 13 Jul 2024 1:58 pm IST


चंपावत में 18 सड़कें अभी भी बंद, तो पिथौरागढ़ में 20 सड़कें बंद, परिवहन सेवा भी ठप


कुमाऊं में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब तक जनजीवन पटरी पर नहीं आया है। पिथौरागढ़ जिले की 20 और चंपावत की 18 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्यालयों में आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।कुमाऊं में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब तक जनजीवन पटरी पर नहीं आया है। पिथौरागढ़ जिले की 20 और चंपावत की 18 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्यालयों में आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। कई गांवों में खाद्यान्न, सब्जी समेत तमाम जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। मरीजों को अस्पताल लाने में भी परेशानी हो रही है। सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों समेत आम लोग नदी, नालों को पार कर आवागमन कर रहे हैं। इससे जनजीवन को खतरा बना है।आपदा रे बाद तमाम इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। सरकारी मशीनरी आपदा प्रभावितों तमाम इलाकों का का हाल जानने नही पहुंची है। फल, सब्जी, राशन की किल्लत होने लगी है। कई ग्रामीण जंगली सब्जी से गुजारा कर रहे हैं।