Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Dec 2022 5:27 pm IST

मनोरंजन

नोरा फतेही ने जैकलीन पर ठोका मानहानि का मुकदमा, महाठग सुकेश के साथ जबरन नाम जोड़ने का लगाया आरोप


सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस केस की वजह से बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस अब आमने सामने आ गई हैं। दरअसल, बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीस और कई मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि केस दर्ज करा दिया है।
नोरा फतेही ने जैकलीन पर आरोप लगाया है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 215 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है।  एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि सुकेश के साथ उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वे सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। साथ ही एक्ट्रेस नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने के आरोप को भी निराधार बताया। नोरा का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है।