Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Sep 2022 9:39 pm IST

राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर, सोनिया गांधी ने दिलाया भरोसा


नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के अनुमानों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान सोनिया गांधी ने उनसे स्पष्ट कर दिया है कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव होंगे। जिस किसी को भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना है वह मैदान में उतर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता और निष्पक्षता भी बरती जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में उतरने को तैयार हैं।