Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Apr 2023 4:31 pm IST


अग्निशमन उपकरण उपयोग की दी जानकारी


कपकोट। कपकोट अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को भराड़ी टैक्सी स्टैंड व अन्य स्थानों पर अग्निशमन की जानकारी दी। यहां अग्निशमन प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने सभी को आग लगने पर तुरंत 112 नंबर पर फोन करने को कहा। इसके बाद विभाग द्वारा उत्तर भारत कंपनी वालों को अग्निशमन उपकरण के उपयोग की जानकारी दी। इस मौके पर पवन कुमार, हयात सिंह, नीरज, चंद्रशेखर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दयाल सिंह, चंदन, विनोद, त्रिलोक आदि मौजूद रहे।