Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 3:28 pm IST


भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को बनाया राजनीतिक प्रयोगशाला- आप


आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा मेहरा पंत ने भाजपा और कांग्रेस पर राज्य को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों दलों ने सत्ता हथियाने की होड़ में उत्तराखंड राज्य गठन की मूल अवधारणा और पर्वतीय जिलों के विकास के साथ कुठाराघात किया है। पूजा मेहरा पंत ने कहा कि वह आप पार्टी को सशक्त करने तथा उत्तराखंड राज्य के हित में कार्य करेंगी।