Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Jan 2022 1:46 pm IST


पति की हत्या में महिला समेत दो को जेल भेजा


रामनगर (नैनीताल)। बीते साल नवंबर महीने में मालधन में वीर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले मामले में पड़ोसी को भी जेल भेजा जा चुका है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 3 नवंबर 2021 को यूपी के रामपुर जिले के किशनपुर गांव निवासी वीर सिंह (45) पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उसकी पाटल से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब मामले की विवेचना तत्कालीन कोतवाल आशुतोष सिंह कर रहे थे। उनका तबादला होने के बाद जांच वर्तमान कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने की।