Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Jun 2022 2:18 pm IST


कैंची धाम स्थापना दिवस : दो साल बाद उमड़ा भक्तों का हुजूम


ऐतिहासिक नीब करौली महाराज के स्थापना दिवस पर बुधवार को दो साल बाद भक्तों का तांता लग गया। 58 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। रात 12 बजे बाद धीरे-धीरे भक्त मंदिर के बाहर लाइन लगाकर खड़े होने लगे। सुबह 3 बजे तक 1 किमी लंबी लाइन लग गई।

सुबह 6 बजकर 10 मिनट में आरती के बाद बाबा को भोग लगाकर मालपुए का प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस प्रसाशन श्रद्धालुओं को लाइन से दर्शन करता रहा। धाम के आस पास वाहनों की आवाजाही बन्द रही। भीमताल से कैंची धाम खैरना से कैंची धाम तक सड़कों के किनारे भक्त स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत प्रसाद की सेवा देते रहे।

वहीं पुलिस कंट्रोल रूम लगातार भक्तों को दर्शन करने को दिशा निर्देश देता रहा। पुलिस अराजकतत्वों पर नजर बनाती रही। सुबह 7 बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंच गए। दोपहर 1 बजे तक 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।