Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 7:19 am IST


विदेशी मुद्रा: देश के भंडार में हुआ इजाफा, 68.9 करोड़ से बढ़कर 584.55 अरब डॉलर हुआ


देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.554 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।


इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 16.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.865 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले इसमें पिछले कुछ सप्ताहों से निरंतर तेजी बनी हुई थी।


विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। आंकड़ों के अनुसार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने से मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।