Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Jul 2022 5:06 pm IST


खेलकूद प्रतियोगिता में केवि के छात्र छाये


 केंद्रीय विद्यालय संगठन की देहरादून संभाग की 51वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केवि रानीखेत की टीम ने छह स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीते। प्रतियोगिता में मानवी तिवारी, पंकज सिंह पंवार, संस्कृति जोशी, पंकज नैनवाल, प्रियांशु जलाल, हिमांशु सहित छह विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि बबीता कोटियाल, दीशिता जोशी, वर्तिका बिष्ट, हिमांशु सिंह जैड़ा, अंशिका डांगी व वैभव चंद्रा ने रजत तथा दिशिता जोशी, वर्तिका बिष्ट व हिमानी सती ने कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, उप प्राचार्य सहित विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है। पदक विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा।