Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 7:00 am IST


अनिल बलूनी ने पैतृक गांव पहुंच ग्रामीणों के साथ मनाया इगास पर्व


राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी पत्नी दीप्ति बलूनी के साथ इगास मनाने पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लाक स्थित अपने पैतृक गांव नकोट पहुंचे। गांव पहुंचने पर सांसद का क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सांसद ने गांव में कुलदेवी की पूजा भी की और ग्रामीणों के साथ इगास का पर्व मनाया।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भविष्य में इगास से उत्तराखंड की हर समस्या का समाधान होगा। कहा कि यह पर्व भविष्य में बढ़े स्तर पर मनाया जाना चाहिए। इसे मनाने के लिए लोग अपने गांवों को लौटें। इगास पर्व स्टेडियमों में भी मनाया जाए। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, और लोग अपने घरों को लौंटे। कहा कि इससे यहां की आर्थिकी भी सृदृद्व होगी। और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।