Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 10:51 am IST

राजनीति

जनता से समर्थन मांगने में जुटे हैं सभी दलों के प्रत्याशी


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने गांव गांव जाकर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने जखोली के दर्जनों गांवों में प्रचार कर जनता से वोट मांगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने भी गांव गांव में जनता से समर्थन मांगा। निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी ने भी कई जगहों पर जाकर जनता से वोट मांगे। बता दें, रुद्रप्रयाग में तीन प्रत्याशी चुनाव प्रचार में ऐडी चोटी का जोर लगाए हैं। जहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर हरे हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी इसका लाभ लेने के लिए लगातार प्रयास में जुटे हैं। तीनों प्रत्याशियों ने बारिश में भी जमकर प्रचार किया। इधर, यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी, निर्दलीय प्रत्याशी महावीर जगवाण भी लगातार गांव गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। वह जनता से बदलाव की बात कहते हुए वोट मांग रहे हैं।