Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Aug 2021 6:30 pm IST


अश्लील हरकतों का विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला


बाजपुर : अश्लील हरकतों का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसके पति  और परिवार वालों से गाली-गलौज कर पिटाई की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजद पिता व दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।ग्राम चंदनपुरा हजीरा निवासी गीता संधू पत्नी भजन सिंह ने तहरीर में कहा कि उसके घर के सामने स्थित नकुल कोच्छड़ के खेत में ट्यूबवेल है। आरोप है कि नकुल कोच्छड़, नितिन कोच्छड़ अपने अज्ञात दोस्तों के साथ नग्नावस्था में ट्यूबवेल पर स्नान करते हैं। शराब व नशे का सेवन भी करते हैं। इतना ही नहीं उसके घर की तरफ अश्लील हरकतें भी करते हैं। 30 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों भाई अपने साथियों के साथ नंगे होकर स्नान कर रहे थे,  मना  करने पर आरोपित उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके दिव्यांग पति भजन सिंह व परिवार के ही संदीप सिंह पर हमला कर दिया।