Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 11:00 am IST


महाराष्ट्र : भाजपा विधायक जयकुमार गोरे हादसे का शिकार, रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी कार...


महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुणे-पंढरपुर मार्ग पर बीती रात मालथन के पास भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।

इस दुर्घटना में विधायक की पसली फ्रैक्चर हो गई है, और उनके साथ मौजूद ड्राइवर और दो गार्ड को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल विधायक का पुणे के रूबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें बारामती रेफर कर दिया गया है। 
बताया जा रहा है कि, हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ जब संतुलन खोने के बाद उनकी SUV कार खाई में जा गिरी। आशंका है कि, कार ड्राइवर को अचानक झपकी लग गई जिससे कार असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।