Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Mar 2023 1:17 pm IST

मनोरंजन

पाकिस्तानी सिंगर ने लता मंगेशकर के 'ये समां..', गाने को गाकर लूट ली महफ़िल, देखें वायरल वीडियो


 ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका में प्री ऑस्कर्स पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में जहां ऑस्कर्स 2023 के नॉमिनीज को इन्वाइट किया गया था। वहीं पार्टी में साउथ फिल्म आरआरआर स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर भी पहुंचे थे। अब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने 'ये समां' को गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अली सेठी 70 के दशक के इस गाने को प्री-ऑस्कर्स पार्टी में अपने अलहदा अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को अभी तक लगभग 230K व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि ये पहली दफा नहीं है जब पाकिस्तानी सिंगर या एक्टर्स ने इंडियन गाने के जरिए फैंस का बेशुमार प्यार मिला है। अभी कुछ वक्त पहले ही एक पाकिस्तानी लड़की आयशा ने भी लता मंगेशकर के हिट गाने, 'मेरा दिल ये पुकारे' पर डांस करके दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।