Read in App


• Tue, 4 May 2021 7:55 am IST


उत्तराखंड में कोरोना : 3344 मरीज फिट होकर घर लौटे


उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज भले ही 5403 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 3344 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 134488 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 55436 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 21, चमोली में 61, चंपावत में 4, देहरादून में 1496, हरिद्वार में 207, नैनीताल में 748, पौड़ी में 149, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 149, टिहरी में 1, उधमसिंहनगर में 555, उत्तरकाशी में 62 लोगों ने कोरोना को मात दी और घर लौटे।

कुल मिलाकर आज 3344 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आगे देखिए हर जिले से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा