Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Apr 2023 3:57 pm IST

राजनीति

डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किया बड़ा दावा...


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, देश में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाएगी, और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा की सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है, और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है।