Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 Aug 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे हो रहा सुधार, जानें...


मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सहेत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बता दें कि बीत कुछ दिन पहले जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर गिर गए।

जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया है। इस दौरान कॉमेडियन के ब्रेन डेड की खबर आई जिसके बाद  उके फैंस और करीबी लोगों ने लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

फिलहाल अभी राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है। इसके साथ ही उनका इंफेक्शन भी कम हो रहा है।