Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Nov 2022 6:00 pm IST

नेशनल

सलूजा के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने दी सफाई, कहा-उन्हें पहले ही पार्टी से किया जा है चुका निष्कासित


भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पूर्व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा के आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि उन्हें पहले ही पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सलूजा को 13 नवंबर 2022 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि ‘कुछ मीडिया संस्थानों में इस तरह की खबर चल रही है कि नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी जॉइन कर ली है। तथ्यात्मक स्थिति यह है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नरेंद्र सलूजा को 13 नवंबर 2022 को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। नरेंद्र सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। मीडिया विभाग ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी में प्रतिबद्ध और अनुशासित कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है, लेकिन अनुशासनहीनता और गद्दारी करने वाले व्यक्तियों के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी से निकाले गए गद्दार वहां जा सकते हैं? जहां जाने के बाद सार्वजनिक मंच से उन्हें विभीषण कहा जाता है।