Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Dec 2021 2:19 pm IST


15 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित


गृह मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक व केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। जिनमें पौड़ी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने पर 3 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक व 12 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।