Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 9:36 am IST


आंदोलित ग्राम प्रधानों ने किया हवन


रानीखेत/द्वाराहाट/गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए गरुड़ के विकासखंड मुख्यालय पर शनिवार को तीसरे दिन भी धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए गरुड़ के विकासखंड मुख्यालय पर हवन करने बाद विकासखंड मुख्यालय पर तालाबंदी की। ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली ने कहा कि सरकार पंचायतों की मांगों को अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वज्यूला आने पर ग्राम प्रधान पंचायती राज मंत्री का घेराव करेंगे। सभा को हेमा पंत, सबीना बेगम, रमा परिहार, हंसी साह, सुरेश चंद्र, हेमा फर्स्वाण, रविशंकर बिष्ट, बलवंत सिंह, पूनम देवी, कविता गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।