Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Jan 2023 5:28 pm IST


स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार


चंपावत : पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहन लाल पुत्र इतवारी लाल उम्र 50 वर्ष निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 4 मीना बाजार से 04.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर  गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण एसआई कैलाश चंद्र जोशी कांस्टेबल प्रकाश सिंह,शंकर भट्ट शामिल थे।