Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 3:47 pm IST


भाजपा की विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू


बागेश्वर: बागेश्वर में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन को तकनीकी क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में आइटी संयोजक और सह संयोजकों का गठन किया गया है। इसी क्रम में जिला बागेश्वर और अल्मोड़ा के भी सभी मंडलों में आइटी विभाग की टीम का गठन कर लिया गया है। जिला बागेश्वर में जिला आइटी संयोजक मनीष डंगवाल ने सोमवार को जिले के सभी आठ मंडलों में आइटी के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। मनीष ने बताया कि भाजपा ने कोरोना जैसी महामारी के समय से ही अपने संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया है। अब मंडल स्तर तक तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में पार्टी को पूर्ण समर्पण भाव से विजयी बनाने का संकल्प आइटी विभाग ने भी लिया है।