नैनीताल की आकांक्षा चतुर्वेदी ने लद्दाख की कांग यात्से की चोटी फतह की है। 6250 मीटर ऊंची इस चोटी पार करने वाली आकांक्षा के विद्यालय में जश्न का माहौल है। इससे पूर्व आकांक्षा की बड़ी बहन आस्था ने रूस की चोटी फतह की थी। प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने इस उपलब्धि को नगर का गौरव बताते हुए कहा कि विद्यालय में आकांक्षा का भव्य स्वागत किया जाएगा।प्रधानाचार्य ने बताया कि देश के अलग.अलग प्रांतों से कई दल इस चोटी को फतह करने के लिए शामिल हुए थे। उनके विद्यालय से आकांक्षा चतुर्वेदी का चयन हुआ था। इसी माह वह लद्दाख के लिए रवाना हुई थीं और एक के बाद एक कई चोटियां पारकर अंत में कांग यात्से की चोटी पर 23 अगस्त को पहुंचीं।